बस्ती शहर से मां-बेटी रहस्यमय ढंग से लापता, नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस खाली हाथ



बस्ती शहर से मां-बेटी रहस्यमय ढंग से लापता, नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस खाली हाथ

बस्ती, 01 अगस्त।
नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता और उसकी मासूम बेटी पिछले लगभग एक माह से रहस्यमय तरीके से लापता हैं, लेकिन नामजद तहरीर के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

गोल्डी सिंह (32 वर्ष) और उनकी 7 वर्षीय बेटी सिद्धि सिंह 05 जुलाई 2025 को बस्ती शहर के सुबाष तिराहे से लापता हुईं। पीड़ित भाई शिवम सिंह ने नगर थाना क्षेत्र के अरबापुर निवासी सूरज सिंह पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह और गौर थाना क्षेत्र के कोठवा निवासी नीलम सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि मामले में 05 जुलाई को नामजद तहरीर दी गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय 10 जुलाई को केवल गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

शिवम सिंह ने बताया कि उन्होंने 30 जुलाई को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बहन और भांजी के साथ अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सदमे में है। उनका कहना है कि यदि बहन अपनी मर्जी से गई होती तो संपर्क जरूर करती, लेकिन एक महीने से कोई खबर न मिलना खतरनाक संकेत है।

शिवम सिंह ने कहा कि यदि बहन ससुराल नहीं जाना चाहती तो उसे अपना जीवन जीने की स्वतंत्रता है, लेकिन इस तरह गायब होकर रहना और बेटी को भी साथ ले जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस ने जांच नहीं की, तो इस लापरवाही की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

परिजनों ने प्रदेश के आला अधिकारियों से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर गोल्डी सिंह और सिद्धि सिंह को जल्द से जल्द सकुशल खोजा जाए। वहीं पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं और लोगों में आक्रोश भी.

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form