"नेशन फर्स्ट "थीम पर कार्य करेगा भाजपा कार्यकर्ता,सहजानंद राय

 



भाजपा ने की सेवा पखवाड़ा की तैयारी, बस्ती में कार्यशाला आयोजित

बस्ती, 07 सितम्बर।

 भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इसी क्रम में रविवार को भाजपा कार्यालय बस्ती में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें सेवा पखवाड़ा अभियान, पंचायत चुनाव और विधान परिषद सदस्य के चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यशाला में प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल व जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, अभियान संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा “नेशन फर्स्ट” की थीम पर काम करता है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाला सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाएँ और स्वच्छता व सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ।



जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा, “मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा आवश्यक है। भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती है।” उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगा।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी होगा।

कार्यशाला का संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form