सेवानिवृत्त शिक्षा मित्रों को दी गई भावभीनी विदाई

 


सेवानिवृत्त शिक्षा मित्रों को दी गई भावभीनी विदाई

बस्ती। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय कठैचा (बिकास खंड बनकटी) और प्राथमिक विद्यालय मटिअरिया (बिकास खंड कुदरहा) के सेवानिवृत्त हुए शिक्षा मित्र चंद्रभान चौधरी एवं बद्री प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई।
शिक्षामित्र संगठन के नेता रामधनी चौधरी तथा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम अक्षैबर चौधरी के संयुक्त संयोजन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने में शिक्षा मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव तथा शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम पराग ने कहा कि “शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती।”

कार्यक्रम को शिक्षामित्र संगठन के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी, शिक्षक संघ के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल, संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर शर्मा, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल व राकेश उपाध्याय ने भी संबोधित किया। संचालन अतुल कृष्णराज ने किया।

समारोह में दुर्गेश राव, मारूफ खान, मंजेश राजभर, आदित्यनाथ त्रिपाठी, नवीन चौधरी, रवि प्रताप सिंह, कविंद्र चौधरी, राम सहाय, उमेश चंद्र त्रिपाठी, मंजीता चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, राजेश कुमार, पंचानन पाल, ब्रह्मदेव चौधरी, कृष्ण मुरारी पांडेय, जसवंत कुमार, पवन चौधरी, पारसनाथ यादव, मंजू यादव, विजयलक्ष्मी, सुभाष, शत्रुघ्न चौधरी, जगदीश चौधरी, अजीत चौधरी, मोहम्मद कामरान, आशा देवी, किरण शुक्ला, माया देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।


1 Comments

Previous Post Next Post

Contact Form