कौटिल्य फाउंडेशन ने हरीश कुमार सिंह को प्रतिभावान सम्मान से अलंकृत किया

 वशिष्ठ नगर, बस्ती, 


भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर भ्रष्टाचार को प्रमाणित कर ले जाने वाले युवाओं को कौटिल्य भारत फाऊंडेशन प्रमाण पत्र  के साथ उनका उनका पट्टाभिषेक. करेगा .फाउंडेशन का यह विश्वास है कि युवाओं को भ्रष्टाचार के प्रति नफरत फैलाने की जागरूकता की आवश्यकता है अगर युवा जाग जाता है तो बहुत हद तक करप्शन पर विराम लगाया जा सकता है. फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा है कि मूल्य के राजनीति और सामाजिक कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए यह अभियान जन सहयोग से निरंतर चलाए जाने का विचार आया है.

 इस कड़ी में सर्वप्रथम सामाजिक कार्यकर्ता और देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि युवा नेता  श्री हरीश कुमार सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती के कार्यालय में भ्रष्टाचार का अनावरण करने के सम्मान में उन्हें सम्मान पत्र के साथ आज फाउंडेशन ने अलंकृत किया. और  विश्वास किया  है कि आगे भी अन्य युवाओं को इस क्षेत्र में इस सम्मान से बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form