कुंवर विक्रम सिंह का बस्ती में भव्य स्वागत,

 बस्ती 22 फरवरी।


 उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक अध्यक्ष संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर सिद्धार्थनगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह का अंगवस्त्र दे कर बस्ती जि.स.बैक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने अपने न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर किया।

   कुंवर विक्रम सिंह का स्वागत करते हुए राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा की इनके प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सहकारिता मजबूत होगी। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू ने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सहकारी बैंकों के खस्ता हाल हुई स्थिति में विक्रम सिंह के आने से इन बैंकों में व्यापक सुधार होगा।

    प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई देने में कुंवर शिवेश सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मनोज यादव, अभिषेक राजभर,यादेवेन्द्र प्रताप शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form