चार को मारी गोली, एक की मौत दो गंभीर पुरानी रंजिश,में युवक ने किया वारदात,

  चार को मारी गोली, एक की मौत दो गंभीर

पुरानी रंजिश,में युवक ने किया वारदात
जौनपुर।
 जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर में बीती रात  12 बजे एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। घटना में एक की मौत हो गई वहीं दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। 
बताते है कि रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा। आरोप है कि राजू ने पहले उनके 70 वर्षीय दादा राजबली पर गोली चला दी। यह देख 55 वर्षीय रविंद्र यादव   उनकी मां शांति देवी, पत्नी 45 वर्षीया विमला देवी और 13 वर्षीय पुत्र गौरव  नीचे आए।
 इन्हें भी राजू ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय पहुंच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान राजबली   की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form