खेल मंत्रालय ने नेेशनल चैंपियनशिप रद्द कर बृजभूषण की धमक को रौंदा! नंदिनी में सन्नाटा, घर से बाहर नहीं निकले भाजपा सांसद व कुश्तीसंघ के अध्यक्ष



मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। 


गोंडा के नवाबगंज के नंदिनी नगर में चल रही नेशनल ओपन चैंपियनशिप 2023 व रायल हेरीटेज होटल में होने वाली भारतीय कुश्ती महासंघ की आम सभा की बैठक निरस्त होने के बाद पहलवानों ने महाविद्यालय परिसर छोड़ दिया। महासंघ की बैठक में शामिल होने आए पदाधिकारी भी लौट गए। शनिवार की देर रात में प्रतियोगिता निरस्त होने का आदेश पहुंच गया जिसके बाद से ही पहलवान सामान समेटने लगे। रविवार की सुबह ही नंदिनी नगर महाविद्यालय में लगे साउंड-माइक आदि उतार लिये गये।भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने पैतृक आवास में मौजूद रहे पर बाहर नहीं निकले न मीडिया से रूबरू हुए।छह बार के सांसद बृजभूषण शरण अपनी ही सरकार में इस कदर घिर जायेंगे और पार्टी का कोई शीर्ष नेता उनकी मदत के लिये भी नहीं आयेगा।

अंतरराष्ट्रीय पहलवानों व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मध्य विवाद के बीच ही शुक्रवार को चैंपियनशिप के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। शनिवार को आशंकाओं के बीच ही प्रतियोगिता शुरू कराई गई। महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने शनिवार को ही अध्यक्ष पर लगे आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि प्रतियोगिता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी बृजभूषण शरण सिंह महासंघ के अध्यक्ष हैं। इस तरह की बयानबाजी और आयोजन को खेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया। मंत्रालय की ओर से सहायक सचिव को निलंबित करने के बाद प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई। इसके बाद रविवार को नंदिनी नगर में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रतियोगिता में आए पहलवान जानकारी होते ही निकलने लगे। सामग्री भी बटोरने में महाविद्यालय के कर्मचारी जुट गए। सुबह तक महाविद्यालय का नजारा बदल गया। प्रतियोगिता निरस्त होने की सूचना के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह पैतृक गांव विश्नोहरपुर में आवास पर ही रहे और सुबह घर से नहीं निकले। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन उन्होंने चंद खास लोगों से ही सुबह भेंट की। वह नंदिनी नगर न तो खुद गए और न ही उनके दोनों बेटे ही गए।


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने चैंपियनशिप कार्यक्रम रद्द होने के साथ-साथ फेडरेशन की बैठक भी रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही अयोध्या के हेरिटेज होटल में होने वाली काउंसिल की बैठक भी निरस्त कर दी गई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीक रोमन के 12 वर्ग के मुकाबले खेले जाने थे। खेले जाने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों का वजन भी हो गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form