पत्रकारिता निष्पक्ष व तेजवान होनी चाहिए,विनोद यादव

 


पत्रकारिता में निष्पक्ष और अडिग रहने पर जोर दिया


जौनपुर । 
मुम्बई के पत्रकार व मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव  के साथ ने पत्रकार भवन में मीडिया से जुड़े लागों से मुलाकात कर वहां के पत्रकारिता के विषय पर चर्चा। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव ने बताया कि मुंबई में पुलिस प्रशासन का एक अधिकारी प्रदिन सांयकाल पत्रकार वार्ता करते है और दिनभर की घटनाओं के बारे में जानकारी दिया हैं। 
यहां के पत्रकारों ने यहां पर ऐसा नहीं होता बल्कि पुलिस अपनी उपलब्धियों व अन्य समाचारों के बारे में मीडिया सेल के बारे में जानकारी देती है और उसी पर 5 भी रहता है। सेल पर जो भ्ी रहता है एक पक्षीय रहता है। पत्रकारों ने बताया कि बड़ी खबरों के साथ उसका फालोअप भी आवष्यक है। ग्रामीण पत्रकार मेहनत कर जाकर छानबीन कर खबरों की सटीक जानकारी देते है।  इस दौरान मुम्बई के पत्रकार विनोद यादव को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। पत्रकार शशि राज सिन्हा, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, प्रो0 आशाराम  , संजय अस्थाना, राकेष कान्त पाण्डेय, कृपा शंकर यादव, विवेक सिंह, सुधीर मिश्रा, काजू सिंह, नीरज सिंह, अरशद, वीरेंद्र सिंह , अजय पाण्डेय सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form