महिला कांग्रेस अध्यक्ष मन्जू को नही पचा पारहे कांग्रेसी

 



बस्ती, 06 अगस्त। श्रीमती मंजू पाण्डेय को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर एक खेमा नाराज हैं। पिछले 17 सालों से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रही ज्योति पाण्डेय ने पुरजोर विरोध दर्ज कराया है। आरोप है कि कांग्रेस नेतृत्व अजग गजब फैसले ले रहा है। 6 महीने पहले सक्रिय हुई महिला को आनन फानन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गयी।

जबकि आधा दर्जन महिलायें कई दशक से पार्टी में सक्रिय हैं और अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। लेकिन इनकी निष्ठा व समर्पण को दरकिनार कर कनिष्ठ महिला कार्यकत्री को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इससे वरिष्ठ कार्यकत्रियों की भावनायें आहत हुई हैं और उन्हे गहरा आघात पहुंचा है। ज्योति ने कहा पार्टी के नेतृत्व से संतुष्ट नही हूं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखूंगी।
Comments