बहन की सहेली के साथ भाई ने ही किया दरिंदगी

 

  

 जौनपुर
 जिले के चंदवक थाना क्षेत्र से बेहद चैकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक इंटर में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना डाला। घटना के एक माह व्यतीत होते ही किसी द्वारा वह वीडियो वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बात की जानकारी होते ही एक आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। ज्ञात हो कि चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसी कक्षा में पढ़ने वाली दूसरी छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। जान पहचान बढ़ी तो किशोरी एक दिन अपनी सहेली के घर चली गई। वहां सहेली के बड़े भाई से भी जान पहचान हो गई। 
सहेली का भाई भी किशोरी के स्कूल में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों के बीच जान पहचान इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे और मिलने जुलने लगे। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले उसके प्रेमी यानी सहेली के भाई ने उसे मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो प्रेमी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं उसका साथी पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।
 बाद में उसने भी डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। पीड़िता इस घटना से इतनी डरी कि घर में भी किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया। तब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार को थाने में सहेली के भाई यानी प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिलते ही 12वीं में पढ़ने वाले प्रेमी ने खुदकुशी करने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form