दुनियां के सबसे गन्दे आदमी की94 बर्ष की आयु में तेहरान में मृत्यु!50 बर्ष तक साबुन पानी का प्रयोग नही किया

 

ईरान के अमौ हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाता था। खबरों की मानें तो उन्हें पानी और साबुन का इस्तेमाल किए आधी शताब्दी से भी अधिक समय हो चुका था। 94 साल की उम्र में हाजी की मौत हो गई है।

ईरान के अमौ हाजी की मौत, दुनिया का सबसे गंदा आदमी

करीब 50 साल से इस्तेमाल नहीं किया था साबुन और पानी

तेहरान : 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' की 94 साल की उम्र में मौत हो गई है। एकांत में रहने वाला शख्स दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद दम तोड़ गया। अमौ हाजी नाम के व्यक्ति ने करीब 50 साल से अधिक समय से पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं किया था। उसे डर था कि यह उसे बीमार बना सकता है। ईरान का यह शख्स देश के दक्षिणी प्रांत फारस में रहता था। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार उसे साफ करने का प्रयास किया लेकिन उसने इनकार कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अमौ हाजी आखिरकार दबाव में आ गया और कुछ महीने पहले उसने नहा लिया। हाजी को 'दुनिया के सबसे गंदे शख्स' के रूप में जाना जाता था।

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गया और रविवार को उसकी मौत हो गई। 2014 में तेहरान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हाजी ने बताया था कि उसका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन है और वह एक गड्ढे में ईंटों की बनाई झोपड़ी में रहता था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई साल से न नहाने की वजह से हाजी की त्वचा काली पड़ गई थी। उसके आहार में सिर्फ सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी शामिल था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form