जुड़वा दुधमुंहों की हत्या कर मां फांसी पर झूली

 



जौनपुर । 
केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी के कस्तूरीपुर गांव में बीती रात एक महिला परिवारिक कलह से ऊब कर अपने दो जुड़वा बच्चों की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।   बताया गया है कि उक्त गांव निवासी मनोज कुमार पाल की शादी   लाइन बाजार थाना अंतर्गत परियावां गांव की 29 वर्षीय सरोजा देवी पाल से हुई थी । शादी के 12 वर्ष बाद जुड़वा बच्चे पैदा हुए।जिसमे लड़का तनवेश व लड़की तन्वी थे।  दोनो की उम्र 11 माह थी। मनोज पाल मुंबई में रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रिषियन का काम करता था । 
दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा को मुंबई से घर लेकर आया था। शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था जिसमे वह गया था जहां रात में रुक गया शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने लगा तो कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी होने का अंदेशा हुआ तो स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला गया तो सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर लटकती मिली और पास में ही दोनो बच्चे मृत पड़े मिले।वारदात की जानकारी होने के बाद आस पास के गांवो में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी   पुलिस को दी गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल इस मामले को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है पुलिस मां और दोनों बच्चों की लाशो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन करने में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form