भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी का मंत्री पद से इस्तीफा, पांच मंत्रियों पर बना नैतिक दबाव, लेकिन अभी तक किसी अन्य ने नहीं दिया इस्तीफा

 !


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।  संवाददाता

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर मंत्री पद से त्याग पत्र देने की जानकारी साझा की। उधर, भाजपा के सिद्धांत का उल्लंघन करते हुए प्रदेश सरकार के पांच मंत्री अब भी पार्टी के पद मोह से ग्रस्त होकर पदाधिकारी भी बने हुए है। संगठन के धुरंधर भूपेंद्र सिंह ने इस्तीफे की दांव से पांच मंत्रियों को न सिर्फ आईना दिखाया है बल्कि यह भी संदेश दे दिया है कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासन हीनता बर्दास्त नहीं होगी। मजबूत परिक्रमा के बल पर सरकार के मंत्री के साथ पार्टी के वोहदों पर कब्जा जमाने वाले अभी भी कुछ सीखने को तैयार नहीं हैं।।अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ पहुंचने के 24 घंटे के भीतर मंत्री पद छोड़ने वाले भूपेंद्र सिंह से कोई और मंत्री सबक लेने को तैयार नहीं है।पंचायती राज मंत्री के इस्तीफे के बाद भी समाचार लिखे जाने तक सरकार में मंत्री बने किसी अन्य मंत्री की कान पर जूं तक नहीं रेंगा है।

कहते हैं कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। इस लिये भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद की विधिवत कमान संभालने के बाद मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश सरकार की ओर से चौधरी का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को संस्तुति भेजी गई।


यह कर रहे पार्टी के सिद्धांत का उल्लंघन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूत बन कर यूपी भाजपा की राजनीति में पांव जमाने आये गुजरात कैडर के नौकरशाह प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगरीय विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से मुक्त होकर आयीं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के कृपा पात्र बन कर सहकारिता विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बने जेपीएस राठौर अभी भी यूपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री है, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष है। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप पार्टी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form