हादसों का वे यमुना एक्सप्रेस वे, कार को कटर से काट कर मृतकों व घायलों को निकाला गया

लखनऊ


ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ओला कैब का सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर जा घुसा। इससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कार को काट कर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के पास हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के पास रविवार करीब 4:50 बजे सुबह ओला कार औरैया से दिल्ली जा रही थी। हाइवे पर खराब खड़े ट्रक में स्विफ्ट ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायल है। मृतकों में दो पुरुष एक महिला है। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है।

हादसे में ड्राइवर सोनू (21) बुरी तरह से घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। वह दिल्ली के मोहन गार्डन का रहने वाला है। एक अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी है। उसकी पहचान प्रताप सिंह के तौर पर हुई है। आयु लगभग 55 वर्ष है। जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले संतोष कुमार आयु 40 वर्ष (सोनू के मामा), उषा देवी आयु 50 वर्ष और सतपाल सिंह आयु 30 वर्ष शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form