150 रूपये किलो आलू बिकता है जेल में

 




जौनपुर। 
जिला कारागार में बन्दियों के बवाल के  अब जेल के भ्रष्टाचार को उजागर करता हुआ कैदियों का वीडियो सामने आया है। जिसमे कैदी आरोप लगा रहे हैं कि जेल प्रशासन अंदर कैंटीन चला रहा है। जिसमे सौ रूपए किलो प्याज और डेढ़ सौ रूपए किलो आलू और 160 किलो मिर्ची मिलता है।  कोई आवाज उठाता है तो उसकी पिटाई भी होती है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि जेल में हंगामे के बाद कमेटी बना दी गयी है।  
जेल से एक कैदी का वीडियो सामने आया हैं। जिसमे कैदी जेल में मनमाने ढंग से चल रही कैंटीन का खुलासा करता नजर आ रहा हैं।
 यह वीडियो जेल के पीछे बने घर से बनाया गया है। कैदी 10 नंबर बैरक में बंद है और अपना नाम आनंद बताया है। कैदी का कहना है कि जेल में खाने की व्यवस्था सही नहीं है। जेल प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। जेल में सौ रुपए किलो प्याज तो डेढ़ सौ रुपए किलो आलू तो वहीं कद्दू 130 रुपए किलो मिलता हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कैदी ने ये भी आरोप लगाया कि जेल प्रशासन 20 किलो दाल में पूरे बंदियों को खाना खिलाया जाता हैं।
 दाल की हालत पानी से भी बद्दतर होती हैं।कैदी जेल प्रशासन पर आरोप लगा रहा हैं कि अगर कोई प्रशासन से खाने की शिकायत करता हैं तो जेल प्रशासन के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और इसी के चलते जेल के अंदर चल रही कैंटीन में मनमाने ढ़ंग से वसूली होती हैं। कैदी आनंद ने बताया कि जब हम मनमानी व्यवस्था पर सवाल उठाते है तो पिटाई होती है। यही नहीं कैदी ने कहा कि बिना इलाज जेल के अंदर मौत होती है लेकिन जेल प्रशासन इलाज के बहाने बाहर ले जाता है और बता देता है रास्ते में मौत हुई है। हमारी यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form