असावधानी !!बारात में आतिशबाजी से दूल्हे के जीजा की मृत्यु !

 

प्रयागराज, उत्तरप्रदेश,11दिसम्बर
प्रतापगढ़ के गड़वारा में आई बारात में आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चपेट में आने से दूल्हे की जीजा की मौत हो गई। इससे बारात में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। किसी तरह से विवाह का रस्म पूरा किया गया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है।
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर के तिवारीपुर में किशोर यादव के बुधवार को बारात आई थी। डीजे के गाने पर पर सभी बाराती झूम रहे थे। इस दौरान दूल्हे का जीजा कमलेश (34) निवासी भुवनपुर थाना जेठवारा पटाखा फोड़ने लगा। पटखा जलाने के दौरान उसके हाथ में ही फट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग समझ पाते उसकी मौत हो गई। इससे बारात में हड़कंप मच 
गया।
अगर सावधानी बरती गई होती तो दुर्घटना टल सकती थी.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form