पुलिस संरक्षण में काँग्रेस की, पदयात्रा और ध्वजारोहण

 




जौनपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुलिस को धता बताकर पद यात्रा निकालकर शहीद भगत सिंह पार्क में तिरंगा

फहराया,राष्ट्रगान किया, संविधान की शपथ ली और भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। सोमवार को कांग्रेस का शहीदो व महापुरूषो के मूर्तियों पर माल्यापर्ण करने का कार्यक्रम था, लेकिन किसान आन्दोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेस नेताओ के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया।  कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हो रहे थे इसी बीच  भारी पुलिस फोर्स पहुंच और जद्दोजहद के बाद पुलिस ने भगत सिंह पार्क तक जाने की इजाजत दे दिया। 
प्रदेश किसान महासचिव राकेश सिंह   के नेतृत्व म कार्यकर्ता कार्यालय से भगत सिंह पार्क तक संदेश यात्रा निकाली। ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं संविधान की शपथ  दिलाया । कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह   की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद पुलिस द्वारा भगत सिंह पार्क में   रोक दिया गया । शहर उपाध्यक्ष  मुफ्ती मेहदी ने कहा पार्टी की स्थापना दिवस है क्या हम इसे नहीं माना सकते सरकार जो पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या करा रही है ये बहुत ही दुर्भाग्य है   यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयशंकर बिंद शहर उपाध्यक्ष बाबू राम, शहर सचिव सैय्यद फरमान हैदर, सचिव बेलाल नदीम, सोशल मीडिया प्रभारी हसीब खान सुरूर, पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह वस्त, सचिव अभिवक्कस हाजी, सद्दाम समसाद, विनीत दुबे, राजकुमार गुप्ता, करूदशंकर चतुर्वेदी, विजय यादव, शाहिद शेख, सैजुद्दीन खान, सूरज उपाध्याय, अर्जुन पंजाबी, शशांक मिश्र, हसन अब्बास, सम्श आलम, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments