गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग

 


बस्ती, उत्तरप्रदेश,15 दिसम्बर20। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह ने क्षेत्रीय किसानों के साथ टिनीच गन्ना   समिति सचिव दिनेश चन्द्र यादव से मिलकर अवगत कराया। भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की टिनीच व गौर समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों में गन्ने की पड़ताल, पर्ची की समस्याओं से े किसान परेशान है। समितियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। कुछ लोगों का फर्जी कोटा बना दिया गया है। वहीं सामान्य किसानों का कोटा मानक से कम कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंर यदि समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो समिति का घेराव कर आन्दोलन किया जाएगा।


      प्रतिनिधिमण्डल में दुष्यंत विक्रम सिंह, वरूण पाण्डेय, अमित सिंह, अनुज सिंह, मनोज सिंह, संजय चौधरी, अनिल यादव, वकालत शुक्ला,  सिकंदर,घिराऊ सिंह, मनोज, रविन्दर सिंह, राजमंगल शर्मा, ओम प्रकाश गौतम के साथ ही अन्य क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
    Kautilyakaindia. page

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form