बस्तीः ,उत्तरप्रदेश
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के पूर्व संध्या पर कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने नेहरू के विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा पण्डित नेहरू ने भारत को वैश्विक पटल पर धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में स्थापित कर पहचान दिलाया। उनका मानना था तमाम विविधताओं के बाद भी भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है।
लेकिन मौजूदा सरकार भारत की वैश्विक पहचान को प्रभावित करने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा पण्डित नेहरू ने अखण्ड और आधुनिक भारत का सपना देखा था, जिसे इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुये पूरा कर दिखाया। उन्होने कहा पण्डित नेहरू के बताये रास्ते पर चलकर ही भारत विश्व गुरू बन सकता है। गोष्ठी का संचालन जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रामभवन शुक्ला, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, प्रशान्त पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया। शकुन्तला देवी, अलीम अख्तर, सचिन शुक्ला, डा. वाहिद सिद्धीकी, विकास वर्मा, गुड्डू सोनकर, पवन वर्मा, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुराग पांडे, सलाहुद्दीन, संजीव त्रिपाठी, अमित कुमार, सत्य प्रकाश पाण्डेय, सुबाष पाण्डेय, सुखारी पाण्डेय, लवकुश गुप्ता मौजूद रहे