हाट स्पाट क्षेत्रो हेतु सुविधाओं हेतु जारी मोबाइल नम्बर

आवश्यक वस्तुओं के वितरण हेतु हाॅट स्पाट/कन्टेनमेन्ट ज़ोन नई बस्ती चाॅदमारी के लिए जारी किये गये मोबाइल नम्बर 




बहराइच 06 मई। नगर क्षेत्र स्थित हाॅट स्पाट/कन्टेनमेन्ट ज़ोन नई बस्ती चाॅदमारी के निवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं यथा सब्ज़ी, फल, दूध व किराना से सम्बन्धित सामग्री की आपूर्ति के माकूल बन्दोबस्त किये गये हैं। समस्त सेवा फोन के माध्यम से माॅग के आधार पर उपलब्ध कराई जायेगी। समस्त माॅग की आपूर्ति ई-रिक्शा द्वारा की जायेगी माॅग की पूर्ति न हो पाने की दशा में सम्बन्धित क्षेत्र के निवासियों को मो.न. 9918591805 व 9415571161 पर सम्पर्क करना होगा।
यह जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने बताया कि हाॅट स्पाट/कन्टेनमेन्ट ज़ोन नई बस्ती चाॅदमारी में सब्ज़ी व फल की आपूर्ति अनिल श्रीवास्तव मो.न. 9389054235 व दिनेश चन्द्र वर्मा मो.न. 9454073127, दूध आपूर्ति के लिए आशीष अवस्थी मो.न. 8881669852, राशन कोटे के सम्बन्ध में हेमन्त कुमार मो.न. 7007430095, किराना से सम्बन्धित सामग्री के लिए बृजेश कुमार गुप्ता मो.न. 9956426531, दवा के लिए जे.पी. तिवारी मो.न. 9918591805 व राजू दास मो.न. 9918780747, आपातकालीन मेडिकल सहायता के लिए 108 एवं 102 पर डायल कर सकते हैं। इन नम्बरों पर सम्पर्क न हो पाने की दशा में आपातकालीन मेडिकल सहायता के लिए 9648250025 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। श्री प्रकाश ने यह भी बताया कि क्षेत्रवासी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के लिए मो.न. 9648250025 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि क्षेत्रवासी कोई भी असुविधा होने पर उपरोक्त नम्बरों के अतिरिक्त हाॅट स्पाट के लिए नामित नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट मो.न. 9454416037, सहायक नोडल अधिकारी अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच मो.न. 9918063099, नोडल पुलिस अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर मो.न. 9454401368 व सहायक नोडल पुलिस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ के मोबाइल नम्बर 9454402969 तथा कोरोना कन्ट्रोल रूम के दरूभाष सं. 05252-232417 व मो.न. 9379842855 तथा 8881324365 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
                       




Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form