यूपी कोरोना पॉजिटीव 415 जमातियो का योगदान 226

यूपी में कोरोना पॉजीटिव की संख्या हुई 415,आगरा में 5 और जमाती पॉजीटिव निकले! 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। यूपी में अभी तक कोरोना पॉजीटिव के 415 मामले हो चुके हैं। जिसमें जमातियों की संख्या 226 हैं।माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा रात 1 बजे रिपोर्ट दी गयी है। केजीएमयू प्रशासन ने बताया कि लखनऊ में मरने वाले एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। टेस्ट से पहले यह जवाब देना संभव नही था कि उक्त मरीज में कोरोना संक्रमण निगेटिव था या पॉजीटिव था। केजीएमयू में अभी तक कोई भी मौत कोरोना से नहीं हुई है। मेरठ में गुरूवार को आई रिपोर्ट में छह और पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से तीन जमाती व तीन अन्‍य है। इसके साथ ही अब मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर कुल 43 हो गई है। आगरा में कोरोना पॉजीटिव के 5 और मामले मिले हैं। केजीएमयू के अनुसार कल जाँच किये गए 390 सेंपल आये थे।जिसमें 5 लोगों में कोरोना पॉजिटिव हैं मिले हैं। पांचों मामले पुरुषों के हैं और यह सभी जमती हैं। आज जारी सूची में दो 50 वर्षीय पुरुष, एक-एक 65 वर्षीय, 46 वर्षीय, और 48 वर्षीय पुरुष हैं।ये सभी SNMC आगरा में भर्ती हैं। कल शाम तक आगरा के कोरोना पोजेटिव मरीजों की संख्या 84 थी, जो अब बढ़कर 89 हो गयी। इस 89 में आधे से ज्यादा जमती हैं। आगरा में अब कोरोना संक्रमित जमातियों की संख्या 48 बतायी जा रही है।इस 89 मे 8 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां एक वुजूर्ग महिला की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने आगरा में अन्य 80 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को वहीं कवरेनटाइन किया गया है। अब तक पोजेटिव आये मरीजों और उनके आसपास के लोगों पर प्रशासन बराबर नजर  बनाये हुए है। आगरा में 22 हॉट स्पॉट इलाके किये गए पूरी तरह सील हैं। आगरा में कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ने के कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। शहर का पारस अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ा चैलेंज बन गया है। बहुत लोग निराश हैं। प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी कोरोना संक्रमण का खतरा रुक नहींं रहा है।प्रशासन लगातार कह रहा है कि बाहर न निकलिये, घरों में रहिये सुरक्षित रहेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form