असली जज को नकली ने प्रेम पाश में फंसाया,पोल खुली फिर एफआईआर

 नकली जज बनाकर युवक ने असली महिला जज को अपनी प्रेमजाल में फंसाया, इंस्ट्राग्राम पर हुई प्रेम की शुरुआत।


आज सोसल मीडिया के युग में कब कहां कोई फंस जाए किसी को पता ही नहीं।आजकल फेसबुक इंस्ट्राग्राम पर लोग फेक और नकली फोटो लगाए रहते है जिससे लोग फेक फोटो और प्रोफाइल के आधार लोग फंस जाते है।शादी के मामलों में भी कई बार ऐसा होता है। नकली रिश्तेदार दिखाकर लोगों को लूट लिया जाता है। आम लोगों के साथ यह अक्सर होता है, लेकिन अगर ऐसा किसी जज के साथ हो तो यह चौंकाने वाला होता है।

ऐसा ही घटना यूपी के मेरठ में हुई है।एक महिला जज की इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के युवक से पहचान हुई। उसके बाद बहुत दिनों तक उन लोगों का प्रेम प्रसंग चला।उसने खुद को सिविल कोर्ट का जज बताया था। बाद में जब पता चला कि वह जज नहीं है, तो महिला ने दोस्ती तोड़ ली।महिला जज की मां की शिकायत पर मेरठ पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक प्रोफाइल के जरिए बातचीत शुरू हुई। 14 दिसंबर 2024 को युवक ने खुद को व्यापारी बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा।

जाली दस्तावेज और जानकारी से उसने महिला को भ्रमित किया। 31 दिसंबर को उसने घर जाकर धमकी दी और अपने प्रभावशाली संपर्कों का जिक्र किया।

मेरठ पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसलिए ये खबर आपको सतर्क कर रहा है कि आप भी कही इस भ्रामक जाल में न फंसे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form