व्यापार मंडल का पुनर्ग्थन,सुबास शुक्ल फिर जिलाध्यक्ष हुए घोषित

 बस्ती


 अ भा उद्योग व्यापार मंडल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय जी ने व अन्य कार्यकर्ताओं ने अर्चना हास्पिटल के मीटिंग हाल में प्रेस को सम्बोधित कर संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा  कि नई कार्यकारी संगठन को मजबूत और गतिशील बनाते हुए व्यापारियों की रक्षा के हित बेहतर काम कर सकेगी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संदीप बंसल जी के अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए  अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि एक बार फिर से जिलाध्यक्ष सुबास चंद्र शुक्ल, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजीव पाण्डेय, जिला महामंत्री संगठन ब्रजेश प्रताप सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,जिला महामंत्री श्री राम विनय पाण्डेय व सरदार प्रभु प्रीत सिंह , तथा वर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त को जिला संगठन मंत्री, श्री सुनील सोनी बब्लू  को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले में युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए अर्जित कशौधन को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल बस्ती का जिलाध्यक्ष, महामंत्री प्रिंस गुप्ता, तथा नगर  अध्यक्ष युवा सचिन अग्रवाल, नगर महामंत्री अभिषेक सिंह के नाम की घोषणा किया गया युवा अध्यक्ष अर्जित कशौधन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 10 मार्च तक जिले के शेष कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में इन्द्रभुजा पाण्डेय, राजेश कुमार, नरेंद्र त्रिपाठी, लालजी शुक्ल, विकास गुप्ता, अशोक निगम, जितेन्द्र चौधरी,  शानू जायसवाल, विकास त्रिपाठी ,दीपक गुप्ता, सचिन कशौधन, विशाल अग्रहरि अखिलेश राज,सौरभ कशौधन शुभम गुप्ता , शनि मद्धेशिया, विवेक पाल अजय सहाय सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form