कमलापति त्रिपाठी स्वयं में एक बड़ी संस्था थे.बस्ती कांग्रेस की स्मृणांजली

 


सदियों तक याद रहेगा पण्डित कमलापति त्रिपाठी का योगदान
जयंती पर याद किये गये उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी
कांग्रेस ने जयंती अवसर पर याद किया पण्डित कमलापति त्रिपाठी को



बस्ती, 03 सितम्बर। जिला कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे पण्डित कमलापति त्रिपाठी को उनकी 118 वीं जयंती पर भावपूर्ण तरीके से याद किया। पार्टी दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पण्डित कमलापति त्रिपाठी को एक सफल लेखक, पत्रकार, राजनेता एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद करते हुये उनके योगदान पर प्रकाश डाला।



पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय ने कहा जिस कालखंड में पण्डित जी देश को अपना योगदान दिया था, वह बेहद चुनौतीपूर्ण था। अंग्रेजों से लोहा लेने का वह दौर उन्होने न केवल बखूबी देखा था बल्कि पण्डित नेहरू के साथ मिलकर देश को आजाद कराने में अपना हर तरह का योगदान दिया था। पण्डित कमलापति त्रिपाठी से मिले संस्कारों और विचारों की ताकत पर कांग्रेस आज भी खड़ी है। उन्होने कहा देश की राजनीति को राहुल गांधी ने बदल दिया है, अब मुद्दों का दबाना आसान नही है, देश के करोड़ों नागरिक उनकी आवाज मं आवाज मिलाकर, चरम पर पहुंच चुकी महगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है।

अध्यक्षता कर रहे ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा दस साल पहले वाली कांग्रेस अब नही है, राहुल गांधी ने देश की करोड़ों जनता को उनके अधिकारों के लिये सजग कर दिया है। यह कारवां सत्ता परिवर्तन तक आगे बढ़ता रहेगा। उन्होने पण्डित कमलापति त्रिपाठी को नमन करते हुये कहा एकजुट होकर देश में छल कपट नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने वालों को करारा जवाब देना होगा, यही पण्डित जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर डा. आरजी सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, मो. रफीक खां, देवी प्रसाद पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, अनिल भारती, कौशल त्रिपाठी, सूर्यमणि पाण्डेय, आनंद राजपाल, अशोक श्रीवास्तव, एडवोकेट जीतेन्द्र चौधरी, आदि ने सम्बोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संचालन करते हुये नर्वदेश्वर शुक्ला ने पण्डित जी के व्यक्तित्व को विराट बताते हुये उससे सीखने का आवाह्न किया। कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में भरोसा जताते हुये अखिलेश पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

जिलाध्यक्ष ने उन्हे माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। मानिकराम मिश्रा, जयंत चौधरी, पिण्टू मिश्रा, शौकत अली नन्हू, वीरेश कुमार सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, नीलम विश्वकर्मा, राना प्रताप सिंह, विनोद रालनी आहूजा, अमित प्रताप सिंह, बालमुकुन्द मिश्रा, शकुन्तला देवी, गंगा मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, सुनील पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, जावेद अख्तर, सलाहुद्दीन अच्छे, इजहार अहमद, मनोज त्रिपाठी, हरशिचन्द्र शुक्ल, शेर मोहम्मद, घनश्याम शुक्ला, लालजी शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ल, अजय प्रताप सिंह, सलाहुद्दी वित्तन, इम्तियाज अहमद, मेराज अहमद, गिरजेश मिश्रा, ऐनुलहक, आनंद निषाद, शिवनरायन पाण्डेय, अमर बहादुर, मो. इब्राहिम, मनोज यादव, अब्दुल हमीद, गायत्री गुप्ता, सोनी मिश्रा, विरेन्द्र पाण्डेय, करीम अहमद, मो. अकरम अंसारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, महबूब हसन आदि की मौजूदगी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form