काग्रेस का आंदोलन,जागो जनता अभियान

 


बस्ती, 20 अगस्त।
 कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में महगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में ‘जागो जनता अभियान‘ चला रही है। इसी कड़ी में बस्ती शहर के मालवीय रोड पर एक मैरेज हाल में भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर महगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और पार्टी के लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने आम जनमानस से कहा कि यदि उन्हे लगता है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को काबू करने के जिये समय रहते जरूरी कदम नही उठाया तो वे सड़क पर उतरकर कांग्रेस पार्टी के अभियान का हिस्सा बनें। प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा सरकार की नाकामियों पर ध्यान आकृष्ट कराना विपक्ष का दायित्व है। समय समय पर गलत नीतियों और फैसलों का विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का हिस्सा है। विरोध न करने पर सरकारें तानाशाह हो जाती हैं और केन्द्र तथा प्रदेश सरकारें इसी तानाशाही के रास्ते पर ही चल रही हैं। ऐसे में जनता को जागरूक करना लोकतंत्र के हित मे है।
Comments