गांधी की मौन सहमति का दंश,भारत विभाजन की त्रासदी देश आज भी झेल रहा है,नेताओ ने सत्ता की जल्दवाजी में दो राष्ट्र स्वीकारा.

  बस्ती

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व सांसद हरीश द्विवेदी के अगवाई में मौन जुलूस रोडवेज तिराहे सरदार भगत सिंह की प्रतिमा से गांधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक से होते हुए पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह तक निकाला गया

इस दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान,विधायक अजय सिंह,जिला प्रभारी अशोक सिंह,संजय चौधरी, जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए

मौन जुलूस के बाद अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह में 
विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी का आयोजन कर देश के बटवारे के बारे में संगोष्ठी आयोजित किया गया जिससे लोगो को बटवारे से उत्पन्न स्थिति की जानकारी हो सके।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आज की संगोष्ठी का आयोजन इस उद्देश्य से हुआ कि लोगों को पता चले कि हमारी आजादी कितनी रक्त रंजित,लूट, हत्या और बलात्कार के साथ ली गई।कितने लोग बेघर हो गए, कितने लोगों की हत्याएं हुई। कितने लोग जो हवेली में रहते थे उन्हें झोपड़िया में और खुले में रहने को मजबूर होना पड़ा।लेकिन सत्ता की लालच में कांग्रेस द्वारा देश के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। नेहरू को देश के विभाजन का प्रस्ताव नहीं मानना चाहिए था अगर नेहरु नहीं मानते तो भारत-पाकिस्तान बांग्लादेश एक ही होते।ऐसे में चाहे खेल का मामला हो सेना का मामला हो या अन्य मामले हो भारत विश्व में एक राष्ट्र विश्व गुरु के नाम से प्रसिद्ध होता।परन्तु देश पर शासन करने की लालसा में कांग्रेस ने देश का बंटवारा जिन्ना से मिलकर किया।
    

पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश में सभी को पता है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी आजादी के उत्सव के रूप में मनाए जाते हैं। लेकिन अभी भी हमारे तमाम युवाओं और बच्चों को यह जानकारी नहीं है कि आजादी को पाने के लिए कितने लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए। कितने लोगों को विस्थापित होना पड़ा,कितनी माताएं बहने दर्द के मंजर से गुजरी, सभी लोग चाहेंगे कि यह सब कुछ दोबारा नहीं होना चाहिए।इसलिये विभाजन की इस विभीषिका को नौजवानों को जानना चाहिये।
        

 भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस के नेता नेहरू ने जिन्ना के साथ मिलकर जो बटवारे घिनौना खेल खेला उसका ही परिणाम रहा कि भारत 70 वर्षो तक विश्व मे उपेक्षित रहा।अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत धीरे-धीरे हर क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम कर रहा है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने तथा संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया।
इस दौरान जिला प्रभारी अशोक सिंह,सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, हरैया विधायक अजय सिंह ,पूर्व विधायक रवि सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी,दयाशंकर मिश्रा, यशकांत सिंह, जिला महामंत्री रामचरण चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह,अशोक गुप्ता,रवि प्रताप सिंह,अभय पाल,अखण्ड प्रताप सिंह,अभय सिंह गुड्डू,रोली सिंह ,शेल जायसवाल,आकाश पाण्डेय,उत्कर्ष शुक्ला सहित समस्त जनप्रतिनिधि/पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form