जौनपुर में एक हादसे में पूर्व विधायक के पुत्र की मौत


 जौनपुर ।26 जून उत्तरप्रदेश
 जिले के जफराबाद से पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के युवा पुत्र डॉक्टर हर्षित सिंह की रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। बताते है कि  डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
हर्षित इकलौते पुत्र थे। एक बहन की शादी हो चुकी है। पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज संचालित होता है। इसी कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात में हरेंद्र सिंह के पुत्र 30 वर्षीय हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट को देखने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गए। मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की उनपर नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form