अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियो का पुनर्गठन



बस्ती  । 29 जून उत्तरप्रदेश

बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सिंह के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन का पुनर्गठन करते हुये  पदाधिकारी घोषित किये गये। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णचन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह की उपस्थिति में सौरभ सिंह मण्डल अध्यक्ष, विवेक सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, किशन सिंह, विजय सिंह दीपक सिंह महामंत्री, पवन सिंह मंत्री घोषित किये गये।
इसी क्रम में योगेश सिंह रोहित जिलाध्यक्ष, विशाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीर बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, प्रियव्रत सिंह, प्रवीन सिंह, राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, उदय सिंह, अजय कुमार सिंह महामंत्री, प्रवेश सिंह, युवराज सिंह मंत्री घोषित किये गये। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के यूथ विंग पदाधिकारियों में राजेन्द्र सिंह संरक्षक, नीरज सिंह अध्यक्ष, अमन प्रताप सिंह, राना विजय सिंह, रमन पाल, अतुल सिंह उपाध्यक्ष, अभिषेक उर्फ लक्की पाल, त्रिपुरारी सिंह, चंदन सिंह को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे सामाजिक कार्यो के द्वारा जनता का विश्वास अर्जित करें और विपन्न कमजोर लोगों की सहायता के साथ ही अन्याय का मुखर विरोध करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form