नहीं रुक रहा महिलाओं के साथ दुराचार

 लखनऊ में बच्ची के साथ रेप, महिला दुराचार से कांपा यूपी!

22 सितंबर को विधानसभा में महिलाओं से जुड़े मुद्दे का विशेष दिन

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।

 एक तरफ उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी पीठ थपथपा रही है तो दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना ने सरकार के दावे की हवा निकाल दी। सरकार मानसून सत्र में एक दिन 22 सितंबर को विशेष रूप से केवल महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिये निर्धारित किया है।सरकार ऐसा फैसला कर मीडिया की सुर्खी बटोर रही है। पूरा प्रदेश महिला दुराचार, महिला की हत्या और महिला उत्पीड़न से कराह रहा है। लखीमपुर खीरी में दो घटनाओं में तीन महिलाओं की दुराचार और दुराचार के प्रयास के बाद हत्या हुई है। 17 सितंबर को चित्रकूट में रात 2 बजे तीन अपराधियों ने दलित लड़की को उठा कर ले गये और सामुहिक दुष्कर्म किया। 16 घण्टे बाद लड़की जब बेहोश मिली तब मामले की जानकारी हुई। राजधानी लखनऊ में एक युवक ने छोटी बच्ची से रेप किया है। वारदात का पता तब चला, जब बच्ची की हालत खराब हो गई और परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। पीड़ित बच्ची को आईसीयू में एडमिट किया गया है।

बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत गुडंबा थाना पुलिस में किया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्ची के ही घर में किराए पर रह रहा था पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मकान में आरोपी विनोद रह रहा था। विनोद ने 2 दिन पहले 17 सितंबर को 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया था।घटना के दिन बच्ची के परिजन को जानकारी नहीं हो सकी थी। इसके बाद जब बच्ची तबीयत खराब हो गई और ब्लीडिंग होने लगी, तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम आब्दी ने बताया, "112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद तत्काल पुलिस ने बच्ची के परिजन से संपर्क किया। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की"।उन्होंने आगे बताया, "इसके बाद तत्काल पुलिस टीम लगाई और नामजद आरोपी 24 वर्षीय विनोद को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची अभी हॉस्पिटल में है, उसकी हालत स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना 17 सितंबर की है"।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form