आनर किलीग, युवक की लाश हत्या कर फेंका, लड़की को मारकर दफनाया

 हिंदू युवक की लाश खेत में फेकवाया

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ,संवाददाता

यूपी में भाजपा की योगी सरकार में ऑनर किलिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। योगी राज में ऐसा मालुम हो रहा कि कानून का भय अब किसी को है ही नहीं। कुछ इसी तरह का वाकया बस्ती में हुआ, जहां एक हिंदू युवक की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया और लड़की का शव कब्रिस्तान में दफना दिया। हैरानी वाली बात यह है कि उस लड़की के भाइयों ने आनन-फानन में शव दफन कर दिया। पुलिस ने लड़की का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। पहली नजर में पुलिस मामला ऑनर किलिंग का मान रही है। लड़की मुस्लिम और लड़का हिंदू था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी कि एक लड़के की लाश गन्ने के खेत में पड़ी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि शनिवार को ही एक युवती का शव भी कब्रिस्तान में दफन किया गया है। इसके बाद पलिस गांव पहुंच गई। लड़की के शव को आधी रात को कब्र से निकलवाया।

लड़की के घर ट्रैक्टर चलाता था अंकित

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पड़रिया चेतसिंह गांव में रामफेर रहता है। उसका १८ साल का बेटा अंकित था। वह गांव के ही इरशाद का ट्रैक्टर चलाता था। कहा जा रहा है कि इसी दौरान इरशाद की बहन अमीना खातून से उसका अफेयर चलने लगा था। इरशाद ने कई बार उसे अमीना से दूर रहने को भी कहा लेकिन वह नहीं माना।अंकित की मां कुमारी देवी ने अमीना खातून के दो भाइयों और एक अन्‍य पर हत्‍या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब ८ बजे मेरे बेटे अंकित को फोन कर इरशाद ने बुलाया था। करीब १० बजे तक जब वह वापस नहीं आया, तो मैंने उसको फोन किया। पूरी रिंग गई लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद करीब रात १२ बजे हमने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस के साथ बेटे को ढूंढा गया लेकिन पता नहीं चला। हम लोग इरशाद के घर गए लेकिन उसने भी कुछ नहीं बताया। मां ने बताया कि दूसरे दिन गन्‍ने के खेत में बेटे की लाश अर्धनग्न हालत में पेट के बल पड़ी मिली। बेटे की जींस घुटनों तक उतरी हुई थी। हरे रंग की शर्ट भी उतरी हुई थी। उसके शरीर पर खरोंच और चोट के निशान थे।युवक की मां के लगाए गए आरोप के बाद पुलिस इरशाद के घर जा रही थी। तभी गांव के लोगों ने इरशाद की बहन की मौत और शव को चुपचाप दफनाने की बात बताई। पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। उसने पहले दोनों भाइयों से उनकी बहन की मौत के बारे में पूछताछ की। दोनों हड़बड़ाए तो हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर कब्रिस्तान पहुंची। शनिवार देर रात पुलिस ने अमीना खातून की लाश को कब्र से निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आशनाई का लग रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने युवती दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है। युवक के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form