भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति लक्ष्य 2024 संकल्प parit


       बस्ती 


आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने किया। 

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री/बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय मंत्री  सांसद बस्ती ने कहा  कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियानों को बूथ स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है साथ ही साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है।


भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा पार्टी द्वारा चलाए गए पिछले कई कार्यक्रमों की चर्चा कर उनको सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी जिला,मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतत प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया उन्होंने योग दिवस के कार्यक्रमों को घर घर मनाने के लिये  सभी से आह्वान किया और कहा 21 जून को जिले में एक साथ 5 लाख लोग ज्यादा लोग योग करेंगे।


जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों से आगामी नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव से पहले पार्टी की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लेने का आग्रह किया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे जिला कार्यसमिति ने पारित कर दिया।


बैठक का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्रा ने किया।


बैठक में सम्बोधन सहकारिता अध्यक्षराजेंद्र नाथ तिवारी,पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, पूर्व अध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह ,पवन कसौधन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सिंह गौतम कथा राजेंद्र गौड़ ने बैठक को संबोधित किया।


बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री रामचरण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत विक्रम सिंह, दिव्या त्रिपाठी, आशा सिंह, जिला मंत्री कुंवर आनंद सिंह,विनय यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोली सिंह, दिलीप पांडे, प्रभात गौतम, आलम चौधरी ,ब्रह्मदेव देवा, जिला कार्यसमिति अभय पाल,नितेश शर्मा,राजेन्द्र सिंह,राम सिगार ओझा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, नागेन्द्र सिंह सिंकू,धर्मेंद्र जायसवाल, आईटी संयोजक विमल पाण्डेय, सुरेंद्र चौधरी आदि कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form