राष्ट्रपति के मगहर आगमन की सभी तैयारियाँ पूर्ण

 

          संत कबीर नगर 28 मई

 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दिनांक 05 जून 2022 को कबीर निर्वाण स्थली मगहर में महामहिम राष्ट्रपति जी के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं/विभागो द्वारा कराये जा रहें कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कार्यदायी संस्थाओं के साथ संत कबीर आकदमी एवं शोध संस्थान में आवश्यक बैठक करते हुए प्रत्येक दशा में आगामी 30 मई 2022 तक सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण रूप से सम्पन्न करा देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में हेलीपैड निर्माण एवं एप्रोचरंगाई पुताईपार्क का सुन्दरीकरणपरिसर की साफ-सफाई आदि कार्यो की प्रगति सम्बंधित अधिकारियों से जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

          बैठक में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने महामहीम के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षकपुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद एवं सम्बन्धित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंहअपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंहमुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तवउप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठीप्रशिक्षु उप जिलाधिकारी नमनउप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर नवीन श्रीवास्तवअपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मोहन झासी.ओ. अंसुमान जिला अर्थ एवं सख्यिाधिकारी नागेन्द्र सिंहजिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसादजिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादवजिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार,अधिशाषी अभियन्ता विद्युत आर.के. सिंहडी.पी.आर.ओ. राजेन्द्र प्रसादजिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमारजिला पूर्ति अधिकारीअभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जे.पी. तिवारी ई0ओ0 नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्यसूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सभी कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form