राजभर भैंसा, अखिलेश औरंगजेबी परंपरा के पोषक-सुरेंद्र सिंह

 राजभर भैंसा, अखिलेश औरंगजेबी परंपरा के पोषक-सुरेंद्र सिंह


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। अक्सर अपने बिगड़े बोल को लेकर बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। वो मीडिया की सुर्खियों में आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। एक बार फिर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए है। दरअसल, उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख की तुलना भैंसें से कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।


मीडिया द्वारा बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह से एक सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंस से कर दी। उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहां से निकलते ही वे फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं।भैंस को चाहे जितना नहलाओ-धूलवाओ, इत्र लगा दो गंदगी देखते ही वह कीचड़ में चली जाती है। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसें जैसा है।


सुरेंद्र सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। उन्होंने कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है। विधायक ने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं।


इतना ही नहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि मायावती वैभव की दुनिया में पैसों के पीछे भागने वाली नेता हैं। उन्हें गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि जिसके राज्य में न तो बेटी सुरक्षित थी न खेती न ही पशु वह भी अपने को बेहतर शासक बता रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form