महराजगंज में SSB जवान की दरिंदगी:पड़ोसी के आंगन में पेड़ का पत्ता गिरने पर 5 माह की गर्भवती के पेट पर मारी लात, मौके पर ही हुआ गर्भपात, केस दर्ज

 


महराजगंज, उत्तरप्रदेश


उत्तरप्रदेश के महराजगंज में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पड़ोसी के आंगन में पेड़ का पत्ता गिरने से बवाल हो गया। छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एसएसबी जवान ने पांच महीने की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी।

पेट पर लात पड़ने से महिला का मौके पर ही गर्भपात हो गया। महिला अस्पताल में भर्ती में है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जवान सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर अदरौना गांव की है।

5 महीने के गर्भ की मौत
शिवपुर अदरौना निवासी रमाशंकर पाल पुत्र स्वर्गीय अक्षयवर पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि गांव के रामा साहनी एसएसबी में तैनात है। उसने उनके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। इस बीच उसकी गर्भवती बहन अनीता देवी पत्नी सचिन के पेट पर लात मारी, जिससे उसका 5 महीने का गर्भ गिर गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
बृजमनगंज थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी एसएसबी जवान रामा साहनी तथा मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form