महिला की मौत, जिन्दा जलाने का आरोप

 




जौनपुर। उत्तरप्रदेश
केराकत कोतवाली क्षेत्र रामपुर भौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन शव की अंत्येष्टि कर दी। पता चलने पर आए महिला के भाई ने पेट्रोल छिड़ककर जिदा जला देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पड़ोसी जिले आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के नौरसियां निवासी सुग्रीव सिंह ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी 50 वर्षीय बहन देवमती सिंह का विवाह भौरा गांव के अनिल सिंह के साथ हुआ था। 
दोनों से एक पुत्री प्रतिमा पैदा हुई, जिसकी शादी हो चुकी है। प्रतिमा सिंह की ससुराल बक्शा में है। अनिल कोलकाता में रहते हैं। वह चार दिन पूर्व कोलकाता से घर आए थे। शुक्रवार की शाम खबर मिली कि बहन देवमती सिंह को अनिल व अन्य ससुरालीजन ने पेट्रोल छिड़ककर जिदा जला दिया। मौत के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना श्मशान घाट पर ले जाकर शव की अंत्येष्टि कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form