कांग्रेस ने सादगी से सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का 51 वां जन्म दिन निःशुल्क दवा, मास्क, सेनेटाइजर के साथ भोजन का वितरण तहसील, ब्लाक स्तर पर हुये आयोजन कोरोना संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सर्वाधिक योगदान- अंकुर वर्मा

 

बस्ती । उत्तरप्रदेश

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का 51 वां जन्म दिन  पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिला चिकित्सालय के परिसर में सेवा शिविर लगाकर लोगों में निःशुल्क दवा, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण डा. शैफ फारूकी, और डा. वाहिद सिद्दीकी की देख रेख में किया गया। इसी कड़ी में तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयांे सहित अनेक स्थानों पर भोजन वितरण, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण कर राहुल गांधी के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना किया गया।


अंकुर वर्मा ने कहा कि कोरोना संकट काल को देखते हुये राहुल गांधी जी का जन्म दिन जनपद के विभिन्न हिस्सोें में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने हर संभव लोगों की मदद किया, यह सिलसिला जारी है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल आदि ने कहा कि यदि केन्द्र की सरकार ने राहुल गांधी के सुझावों को माना होता तो देश कोरोना के महाविपत्ति से बच सकता था किन्तु संकट काल में भी भाजपा की दृष्टि चुनावों पर रही और उसका बुरा परिणाम देशवासियों को इस तरह भोगना पड़ा कि अनेक लाशों का विधिवत अंतिम संस्कार तक नहीं हो सका। देश इसे कभी नहीं भूलेगा। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी के यशस्वी जीवन की कामना किया।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि जनपद के विभिन्न हिस्सों में राहुल गांधी जी के 51 वें जन्म दिन पर सेवा कार्य के अनेक आयोजन हुये। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ राम भवन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी के साथ ही गिरजेश पाल, संदीप श्रीवास्तव, गायत्री गुप्ता, शबीहा खातून, विनोद रानी आहूजा, शकुन्तला देवी,  नीलम विश्वकर्मा, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, आदर्श पाठक, महेन्द्र श्रीवास्तव, पवन अग्रहरि, पवन वर्मा, लक्ष्मीकान्त मिश्र, सर्वेश शुक्ल, अनुराग पाण्डेय, जय प्रकाश अग्रहरि, विकास वर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, फैजू भाई, सूरज गुप्ता, राधा देवी, रामकृष्ण दूबे, राजेन्द्र कुमार मिश्र, रामऔतार चक्रवर्ती, अभिषेक श्रीवास्तव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने सेवा कार्य करते हुये राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी से मनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form