मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव के गायब नाबालिग बहनों को पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले बिहार के पूर्णिया स्थित मौलवी के घर से तीसरे दिन देर रात बरामद कर लिया है। लड़कियों को भगाने वाले गांव के मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लाई है। लड़कियों की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।पुलिस के अनुसार आरोपित मौलवी जमशेर ग्राम हतवाबुना थाना रौता जनपद पूर्णिया, बिहार का निवासी था। क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में पढ़ाने वाला मौलवी नाबालिग सगी बहनों को बहला-फुसलाकर अपने गांव पुरनिया जनपद बिहार भगा ले गया था।
दूसरे दिन परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौलवी का फोन सर्विलांस पर लगा दिया। जिसका लोकेशन पूर्णिया बिहार मिला और सीओ सदर एसएचओ ने एक पुलिस टीम गठित कर परिजनों के साथ बिहार के लिए रवाना कर दिया। देर रात पुलिस ने मौलवी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है। जहां से दोनों लड़कियां भी बरामद हुई हैं। एसएचओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से मौलवी बातचीत करता था। उसने लड़की को बातचीत करने के लिए मोबाइल दिया था।
जिसको उसकी मां ने तोड़ दिया था। इसके बाद उसने फिर एक मोबाइल दिया जिसकी जानकारी माता-पिता को नहीं थी। बातचीत करते करते वह उस लड़की को अपने गांव भगा ले गया। सूचना के बाद जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी भी गिरफ्तार है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
addComments
Post a Comment