कांग्रेस ने दिया किसान महापंचायत को समर्थन, निकालेंगे पद यात्रा

 



बस्ती। 
गुरूवार 25 फरवरी को तीन कृषि के काले कानूनों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से दिन में 11 बजे से तीन किलोमीटर तक पद यात्रा निकालकर जन सम्पर्क किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के दौरान जन जागरण करते हुये लोगों को तीन कृषि काले कानूनोें की खामियों के बारे में जानकारी दी जायेगी। मुण्डेरवा में आयोजित किसान महापंचायत को समर्थन देते हुये कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान अपने अधिकारों की लडाई लड़ रहे हैं। उनके संघर्ष में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ है। समूचे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में पद यात्रा निकालेंगे।
डीजल पेट्रोल मूल्यों में लगातार जारी वृद्धि को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कांग्रेस नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह पेट्रोलजीवी सरकार है। डीजल पेट्रोल मूल्यों में वृद्धि से मंहगाई तेजी के साथ बढ रही है, किन्तु भाजपा सरकार के जिम्मेदार नेता चुप्पी साधे हुये हैं। आने वाले चुनावों में मतदाता भाजपा को मुंहतोड़ जबाब देंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form