कोहरे ने कंपकपाया ,गलन बढ़ी !

 


 

जौनपुर
सुबह घने कोहरे से साथ चार किमी की गति से चली सर्द हवा से कंपकंपी रही। रविवार करीब 12 बजे निकली धूप से लोगों को राहत मिलती दिखी। घरों से निकलकर बच्चे पार्कों में अपने मनपसंद खेल खेलते दिखे। घरों से निकलकर लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। बाजार में भी भीड़भाड़ दिखाई पड़ी। न्यूनतम तापमान दस डिग्री और अधिकतम 24 दर्ज किया गया।एक माह से सर्द मौसम में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है। पिछले सप्ताह से लगातार सुबह शाम पड़ रहे कोहरे से शनिवार सुबह कुछ राहत मिली। जल्दी धूप भी निकल आई। जिससे घरों से समय से निकलकर लोगों ने अपने जरूरी काम पूरे किए। वहीं बच्चे मैदानों में उछलते-कूदते देखे गए। बाजार में भी ग्रामीण व शहरी महिला पुरुषों की भीड़भाड़ रही। सड़कों पर पूरे दिन चहल पहल रही। शाम को सर्दी से राहत पाने के लिए आग का सहारा लिया। मौसम विज्ञानी  ने बताया कि अगले दिन मौसम साफ रहने व सुबह कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।
Comments