भारतीय मजदूर सघ की जिला कमेटी गठित

 


बस्ती, 10 जनवरी 2021
 भारतीय मजदूर संघ के जिला इकाई की बैठक विभाग प्रमुख अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संघ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के रौतापार स्थित आवास पर हुई। बैठक में जिला इकाई के पुनर्गठन के क्रम में उमेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष, पीके मिश्रा, श्रीराम शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, को जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश गुप्ता को जिला मंत्री, वेद प्रकाश पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, संजय मणि त्रिपाठी को संगठन मंत्री, रविन्द्र चौधरी, अनिल कुमार सोनी, हितेश चन्द्र पाण्डेय, डीएन तिवारी को संयुक्त मंत्री, रवि रोशन श्रीवास्तव को प्रचार मंत्री/मीडिया प्रभारी, अजय तिवारी को कार्यालय मंत्री, एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओंकारनाथ, विनोद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, तरूण कुमार श्रीवास्तव, विन्दू श्रीवास्तव एवं अमित शुक्ला का चयन भारतीय मजदूर के विविध सम्बद्ध संगठनों से प्रस्तावक समर्थक के आधार पर किया गया। उक्त बैठक में सभी अपने विचार व्यक्त करते हुये संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form