किसान आन्दोलन के समर्थन में समाजवादियों ने निकाली पद यात्रा किसानों के साथ खड़ा है समूचा देश- महेन्द्रनाथ यादव

 


बस्ती ,उत्तरप्रदेश,12 दिसम्बर 20। किसान आन्दोलन के समर्थन में शनिवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आन्दोलन छठवें दिन भी सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में जारी रहा। पार्टी कार्यकर्ता मुण्डेरवा मिल के निकट एकत्र हुये और मुख्य बाजार होते हुये पद यात्रा कर केन्द्र और योगी सरकार के विरोध में नारे लगाये। मुण्डेरवा पुलिस ने सपा नेताओें को थाने के निकट हिरासत में ले लिया, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर पिछले 17 दिनोें से किसान अपने हक के लिये संघर्ष कर रहे हैं, आन्दोलन में शामिल 11 किसानों की मौत हो चुकी है किन्तु केन्द्र सरकार का हठवादी रवैया जारी है।

यदि देश भर में किसान आक्रामक आन्दोलन करने को बाध्य हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कहा कि इतने विशाल आन्दोलन में जिस प्रकार से किसान धैर्य बनाये हुये है सरकार इसे उनकी कमजोरी न समझे, तत्काल प्रभाव से तीन कृषि कानूनों को वापस लिया जाय। कहा कि अपने कार्पोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिये केन्द्र की सरकार किसान हितों का गला घोट देना चाहती है किन्तु उसके मंसूबे सफल नहीं होने पायेंगे। समूचा देश किसानों के साथ खड़ा है।
किसानों के समर्थन में निकली पद यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, महेश तिवारी, रामचन्द्र यादव, मो. सलीम, अरविन्द सोनकर, अखिलेश यादव, विकास यादव, बब्लू यादव, मो. जावेद, अब्दुल मोईन, आमिश खान, राघवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ वृजेश मिश्रा, राजेन्द्र चौरसिया, श्याम यादव, जर्सी यादव,  रजवन्त यादव, कुरबान अली, भुटटुर प्रधान, धर्मात्मा यादव, कोईल, राशिद खान, अमर गौड़, जितेन्द्रनाथ द्विवेदी, अमरनाथ, दीपक गोस्वामी, अमन आर्य, गोरखनाथ गोस्वामी, विवेक कुमार शुक्ल, मो. शाहिद, गोरख यादव, पवन कुमार यादव, सूरज गुप्ता, भोला यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता क्षेत्रीय किसान शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form