जंगलों की एव कटान रोकने पर जोर

 

मिल्कीपुर, अयोध्या। 

    वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के स्थानांतरण के बाद कुमारगंज वन रेंज की कमान वन क्षेत्रअधिकारी पियूष मोहन श्रीवास्तव के हाथों में वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने सौंप दी। पियूष मोहन श्रीवास्तव कुमारगंज रेंज कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत वन क्षेत्राधिकारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि वन रेंज क्षेत्र के होने वाले अवैध कटानों पर अंकुश लगाना हमारी प्रमुखता होगी। जनता की सेवा में हर समय प्रयासरत रहूंगा। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाऐगा। इतना ही नही वन अपराधों पर अंकुश लगाने का अधिक से अधिक प्रयास करूंगा। 

लकड़ी ठेकेदार चाहे कितने भी पहुंच वाले क्यों ना हो उनके खिलाफ विभागीय कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। यदि अवैध कटान में वन कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाएगी तो उनको भी नहीं बख्शा जाएगा।उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी वन ब्लॉक बवां (नर्सरी) का निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जंगलों में वन कर्मियों द्वारा गस्त भी किया जाएगा। ताकि अवैध कटानो पर अंकुश लगाया जा सके।
#kautilya ka india .page

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form