मुख्यमंत्री के आने के पूर्व कांग्रेसी गिरफ्तार

अयोध्या,भारत20 दिसम्बर

    नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी मुख्यमंत्री को कृषि बिल संशोधन व किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। जिसके मद्देनजर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर कुमारगंज थाने में बिठाया लिया है।

 कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का मिलने का कार्यक्रम था।लेकिन प्रशासन ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form