प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने जिला मुख्यालय पर किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

 


बस्ती 27 दिसंबर 2020 
प्रदेश की प्रमुख सचिव खाद्य बीना कुमारी मीना ने नवीन मण्डी परिसर बस्ती में धान क्रय केन्द्रोें का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, आर एफ सी श्री प्रकाश मिश्र, डिप्टी आर एम ओ गोरखनाथ तिवारी उपस्थित रहे।


       यहाॅ पर साउॅघाट क्रय केन्द्र पर 774 किसानों से 33000 कुन्टल के सापेक्ष 36075 कुन्टल, सदर ए केन्द्र पर 756 किसानों से 34000 कुन्टल के सापेक्ष 36800 कुन्टल, सदर बी केन्द्र पर 724 किसानों से 33000 कुन्टल के सापेक्ष 36400 कुन्टल, कृषि उत्पादन मण्डी समिति केन्द्र पर 271 किसानों से 15000 कुन्टल के सापेक्ष 12926 कुन्टल तथा भारतीय खाद्य निगम के केन्द्र पर 178 किसानों से 15000 कुन्टल के सापेक्ष 6130 कुन्टल धान की खरीद अब तक की गयी है।


       प्रमुख सचिव ने कलेक्ट्रेट में निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे मार्च 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 2011 में इसकी स्वीकृति हुई थी। 2015 में पुराने भवन को गिराकर नये भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय तथा कोर्ट संचालित हो गया है। सभागार एवं एडीएम कोर्ट का निर्माण हो रहा है जो मार्च 2021 तक पूरा हो जायेगा। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के सहायक अभियन्ता एसपी सिंह ने बतया कि इसका साइट डेवलपमेन्ट भी कराया जायेगा।
  प्रमुख सचिव ने राजकीय इण्टर कालेज में निर्माणाधीन बहुद्देशीय हाॅल का निरीक्षण किया। इसकी लागत 4.06 करोड़ रूपये है जिसमें से रूपया 1.15 करोड़ प्राप्त हुआ है। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ के सहायक अभियन्ता मंसूर अहमद ने बताया कि बहुद्देशीय हाॅल में छत पड़ गयी है तथा पूरे हाॅल का आन्तरिक एवं बाहरी प्लास्टर 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। वाॅटर सप्लाई पाइप लाइन का  कार्य पूर्ण हो गया है। हाॅल से डीआईओएस कार्यालय तक सड़क का निर्माण कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अर्थ एवं संख्या अधिकारी टी पी गुप्ता, सीओ सिटी गिरजेश सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form