हिंदुयुवावहिनी बस्ती ने सांगठनिक चर्चा के साथ आगामी रणनीति पर विमर्श किया

 बस्ती, वशिष्ठनगर, भारत 21 दिसम्बर

आज हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई का मासिक बैठक(समीक्षा बैठक) आज जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जनपद के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री शशि भूषण सिंह जी ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक श्रीमान बबलू निषाद जी उपस्थित रहे जिला संयोजक और जिलाध्यक्ष जी ने जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत पूर्व जिला प्रभारी स्वर्गीय अज्जू हिंदुस्थानी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।जनपद के 14 ब्लॉक के प्रभारियों से संगठन पर विस्तृत चर्चा किया गया।


मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप दुबे, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जिला महामंत्री संगठन श्री विनय सिंह जी, जिला मंत्री मोहन जिला मंत्री दुर्गेश भारतवंशी, जिला मंत्री घनश्याम मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला आईटी सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव,जिला कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रभूषण प्रजापति, तहसील अध्यक्ष भानपुर कुलदीप कुमार, ब्लॉक संयोजक जमुना प्रसाद कन्नौजिया, ब्लॉक अध्यक्ष हर्रेया अजय कन्नौजिया,विनय कुमार ग्राम सभा अध्यक्ष, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form