शासन द्वारा नामित जनपद गोरखपुर के नोडल आधिकारी/अपर मुख्य सचिव, उ.0प्र0 श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र, नहरों एवं धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण

 



     गोरखपुर 28 दिसम्बर 20
मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद गोरखपुर के नोडल आधिकारी/अपर मुख्य सचिव, उ.0प्र0 श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा गोरखपुर में कृषकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी, गोरखपुर के साथ चैरी चैरा क्षेत्र में स्थापित गन्ना क्रय केन्द्र फुलवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। गन्ना क्रय केन्द्र फुलवरिया में कुल 1.05 लाख कुन्टल गन्ना उपलब्ध है अभी तक कुल 32000.00 कुन्टल का इन्डेन्ट जारी किया गया है। श्री भूसरेड्डी ने क्रय केन्द्र फुलवरिया पर आपूर्तित खराब गन्ना को देखकर नाराजगी जाहिर की गयी। कुछ किसानों के खराब गन्नें की आपूर्ति करने से चीनी रिकवरी प्रभावित हो रही है। उन्होंने चीनी मिल पिपराइच के प्रधान प्रबन्धक, जिला गन्ना अधिकारी गोरखपुर को निर्देश दिया कि किसानो के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराये कि स्वस्थ्य, साफ सुथरा और ताजा गन्नें की आपूर्ति करें। 
जिससे चीनी मिल और किसान दोनो को लाभ मिल सके। मौके पर उपस्थित गन्ना कृषकों द्वारा बताया गया कि गन्ना यातायात व्यवस्था सही न होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त संदर्भ में श्री भूसरेड्डी ने जिला गन्ना अधिकारी गोरखपुर एवं प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल पिपराइच को मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने तथा गन्ना यातायात सुदृढ करने का निर्देश दिया। नोडल आधिकारी/अपर मुख्य सचिव, उ.0प्र0 श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा अपरान्ह 1.30 बजे क्रय केन्द्र सरैया का भी औचक निरीक्षण किया गया। प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल पिपराइच एवं जिला गन्ना अधिकारी गोरखपुर ने बताया कि ट्रान्सपोर्टर की व्यवस्था तत्काल सुदृढ की जा रही है। समस्त गन्ना किसानों से अपील है कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर ही गन्ना तौल करायें, किसी प्रकार की समस्या नहीं होने पायेगी। उक्त जानकारी जिला गन्ना अधिकारी ने दी है.
Comments