नारी शक्ति का आह्वान ऊँचे स्वप्न देखने से स्वप्न साकार होगा.. कलक्टर सन्तकबीरनगर

सन्तकबीरनगर, उत्तरप्रदेश


मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहें जागरूकता अभियान के तहत जनपद के राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, खलीलाबाद में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित समारोह में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के चिर-परिचित प्रेरणात्मक सम्बोधन के दौरान विद्यालय की छात्राओं में आशातीत उत्साह दिखा। जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि जिन्दगी में आगे बढ़ने के लिए ‘‘हमेशा ऊचे सपने दखों’’ और लक्ष्य को पाने तक सही दिशा में खूब मेंहनत करों।


‘‘हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती’’ पंक्ति को उद्धृत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश और समाज के सही मायने में विकास के लिए लड़कियों और महिलाओं की भागीदारी, उनका स्वालम्बी और आत्मनिर्भर होना नितान्त आवश्यक है। जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्य आशा यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार को ऐसा समारोह आयोजित करने पर शुभकामना एवं धन्यवाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारे देश की महिला शक्ति विकास के हर क्षेत्र में बढ चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है। सैन्य, शिक्षा, विज्ञान, एवं रिसर्च सहित सभी क्षेत्रों में उनकी सफल भागीदारी से देश विकास की नई ऊचाईयों को छू रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी स्वय सहायता समूहों के माध्यम से खुद का कारोबार करते हुए आत्मनिर्भर बन रही है।


एक अन्य कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विकास खण्ड खलीलाबाद परिषर में स्वय सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मोमबत्ती, अगरबत्ती, हवाई चप्पल, आदि समानों के स्टालों का अवलोकन करते हुए स्वय सहायता समूह की महिलाओं से बात चीत के दौरान उत्पादों की संख्या, गुणवत्ता को और बहतर बनाने हेतु उन्हें प्रेरित किस्नातकया


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form