मिशन शक्ति नारीशक्ति का वैश्विक शंखनाद !...रमापति शास्त्री

 


        गोरखपुर,उत्तरप्रदेश


“मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2020 तक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेंगा तथा अभियान के अंतर्गत लैगिंग हिंसा की रोकथाम और महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने तथा उनके  अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के साथ ही उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।


          उक्त निर्देष “मिशन शक्ति” अभियान की नोडल अधिकारी/आयुक्त राजस्व परिषद मनीषा त्रिद्याटिया ने मिषन षक्ति की तैयारियो की समीक्षा करते हुये एनेक्सी भवन सभागार मे अधिकारियो के साथ बैठक करते हुये दिया उन्होने कहा कि 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले “मिशन शक्ति” को सफल बनाने के लिये अधिकारी गण कार्य करें। और उसका गुणवत्ता युक्त परिणाम दे।


उन्होंने सभी विभागोें को निर्देश दिये कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक माह एक सप्ताह का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। और यह कार्यक्रम अप्रैल तक 2021 तक चलेगा, सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर महिलाओं एवं बालिकाओं को योजनाओं से लाभान्वित भी कराएं तथा पाॅक्सों कानून के अंतर्गत बच्चों का यौन हिंसा से बचाव, सहायता व पुनर्वास तथा हिंसा करने पर दण्ड़ के प्राविधानों से जागरूक करे।


         बैठक मे जिलाधिकारी के0विजयेन्द्र कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 06 माह का महत्वपूर्ण “मिशन शक्ति’’ अभियान में जनपद में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली 100 महिलाओं का चयन भी रोल मोडल के रूप में किया जायेगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अभियान हैसभी विभाग इसमे मिलकर कार्य करे और अलग सोचकर समाज मे बदलाव लाने हेतु कार्य करे,योजनाओ मे महिलाओ को लाभ दिलाया जाये।  इसकार्य को एक अभियान का एक आन्दोलन के रूप मे लिया जाये। उन्होने महिला उत्पीडन की दर्ज षिकायतो मे कार्यवाही  करने और तेजी लाने का निर्देश दिया।  इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस विभाग के किय जाने वाले कार्यो के बारे मे जानकारी दी और मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे मे जानकारी दी।  बैठक मे विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे। 


    इससे पूर्व प्रातः 10 बजे प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, नोडल अधिकारी मनीषा त्रिद्याटिया, मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर,जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  सर्किट हाउस सेष्षेरनी दस्ता एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन की जागरूकता के लिये सूचना विभाग के 6 एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form