आम आदमी भयभीत,अस्थिरता से परेशान !कांग्रेस

 


बस्तीः


आम आदमी भयभीत है, अनिश्चितता और अस्थिरता का वातावरण है। महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में उ.प्र. की योगी सरकार नाकाम हुई है। सरकार एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रही है। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहीं। वे सिद्धार्थनगर जाते समय बाईपास स्थित मूड़घाट चौराहे पर कांग्रेसजनों से मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा कर रहे थे। कांग्रेसजनों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।


 


उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा तंत्र लोकतंत्र और विपक्ष को समाप्त करने में लगा दिया है। अधिकारी, पुलिस सब मिलकर जन अधिकारों का शोषण कर रहे हैं। सरकार की सोच, काम करने के तरीके सब तानाशाही आचरण का प्रतीक हैं। कांग्रेस नेता ने कहा बहुमत का घमंड भाजपा को हाशिये पर लाने के लिये काफी है। आगामी चुनावों तक फिर अपनी पुरानी हैसियत में पहुंच जायेगी। कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास था और आज भी कायम है। भाजपा के लुभावने नारों और नफरत की राजनीति का शिकार हुई जनता के सामने इनका वास्तविक चाल चरित्र चेहरा आ चुका है।


 


उन्होने कांग्रेसजनों से कहा पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जायें और भाजपा की विचारधारा से फर्क बतायें। अधिक से अधिक संख्या में किसानों, नौजवानों और छात्रों को जोड़कर परिवर्तन का वातावरण तैयार करें। स्वागत करने वालों में पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी, विवेकानंद मिश्रा, महेन्द्र श्रीवास्तव, मो. रफीक खां, सुरेन्द्र मिश्रा, गुड्डू सोनकर, बाबूराम सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, पिण्टू मिश्रा, राकेश पाण्डेय, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, गायत्री गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, ज्ञान पांडे, प्रमोद द्विवेदी, मनोज तिवारी, विमला राठी, अलीम अख्तर आदि उपस्थित थे।


 


 


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form