घर मे घुस कर महिलाओ को पीटा दारोगा संदिग्ध

घर  में घुसकर महिलाओं को पीटा, नौ घायल


 जौनपुर।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने आधा दर्जन बाहरी लोगों की सह पर आलमगीर व इसरार अहमद के घर पर हमला बोल दिया। घुसकर में घुसकर  बच्चों ,महिलाओं पर लाठी-डंडा, रॉड से जानलेवा हमला किया। महिलाएं अचेत होकर गिर पड़ीं फिर भी मनबढ़ उन्हें पीटते रहे। तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव में रविवार की देर शाम दबंगों ने आधा दर्जन बाहरी बदमाशों के साथ  इशरार अहमद अंसारी व आलमगीर अंसारी के घर पर करीब आधे घंटे अराजकता का नग्न तांडव किया। पुरुषों, बच्चों व महिलाओं की बर्बरतापूर्ण पिटाई की।   इशरार अहमद व उनकी पत्नी किताबुन निशाँ बेटे अंसार अहमद, शमशेर, फुरकान, अबु सहमा पुत्र अनसार अहमद व हकीकुन निशा पत्नी शमशेर ,आलमगीर के बेटे सहबान बेटी नाजरीन को पीटकर लहूलुहान कर दिया।महिलाएं मूर्छित होकर गिर पड़ीं फिर भी मनबढ़ उन्हें लाठी से पीटते रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form